फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: उचित भाव न मिलने से आलू फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, किसान बोले- लागत भी नहीं निकल रही, MSP की बड़ी मांग

Sat, 14 Mar 2026 01:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज में आलू के दाम गिरने से नाराज किसानों ने कई एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जोताई करा दी। लागत न निकलने से हताश किसानों ने सरकार से आलू पर एमएसवर तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
खेत में खड़ी आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवाते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आलू के दाम गिरने से किसान बड़े संकट में हैं। बाजार में उचित भाव न मिलने और लागत व मजदूरी तक न निकलने के कारण कई किसानों ने आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जोताई करा दी। किसानों ने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की है। ग्राम मानदाता नगरिया निवासी किसान प्रमोद सिंह उर्फ लल्ला ने 25 बीघा में खड़ी आलू की फसल को ट्रैक्टर से जोताई करा दी।

विज्ञापन

उनका कहना है कि आलू का भाव इतना कम मिल रहा है कि मजदूरी और अन्य खर्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं। ग्राम पाखर निवासी किसान अजय पाल ने आठ बीघे में लगी आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। नगरिया निवासी किसान रामपाल ने भी 10 बीघा में खड़ी आलू की फसल की जोताई करा दी। किसानों का कहना है कि आलू के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिससे खेती में भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

http://



किसानों को भारी नुकसान से बचाने में होगा सहायक

किसानों ने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपनी उपज का उचित दाम मिल सकेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने से किसान बाजार की अनिश्चितता से बच पाएंगे। यह कदम किसानों को भारी नुकसान से बचाने में सहायक होगा। सरकार को इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें