फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़ देख भड़के डीएम; बोले- जिले में पर्याप्त है स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

Sat, 14 Mar 2026 12:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कमालगंज में गैस एजेंसी पर भीड़ देख डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों से बचने और ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी की सुविधा लेने की अपील की।
विज्ञापन
कमालगंज स्थित एजेंसी के बाहर लोगों को समझाते डीएम व एसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर पाने के लिए इन दिनों मारामारी चल रही है। गैस एजेंसी के बाहर भीड़ लगी देख जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई। डीएम ने एजेंसी कर्मचारी को समय पर सिलिंडर होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में गैस की कमी नहीं है, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

विज्ञापन

कस्बा के रामलीला मैदान के निकट स्थित मधु गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह आठ बजे से ही सिलिंडर पाने को लोग पहुंचना शुरू हो गए। कर्मचारी बुकिंग करने के बाद पर्ची काटने में जुटे रहे। कुछ ही देर में एजेंसी के बाहर भीड़ लग गई।  सुबह करीब 11 बजे फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने एजेंसी पर भीड़ लगी देखी, तो उन्होंने कर्मचारियों ने पूछताछ की।

विज्ञापन

http://



ऑनलाइन बुकिंग करने के 48 घंटे के बाद मिलेगा सिलिंडर

उन्होंने एजेंसी के बाहर भीड़ जमा देख नाराजगी जताई। डीएम ने एजेंसी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए लोगों को जागरूक करें। बुकिंग होने पर सिलिंडर को होम डिलीवरी किया जाए। एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए मौजूद लोगों से डीएम ने कहा कि भय, भ्रम और बहकावे में न आएं। जिले में गैस पर्याप्त है। ऑनलाइन बुकिंग करने के 48 घंटे के बाद सिलिंडर मिलेगा। दूसरी बुकिंग 25 दिन बाद ही करें। एजेंसी के बाहर भीड़ ने लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें