कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर में खेतों की तरफ पैदल जा रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। ताहपुर गांव निवासी रज्जाक हुसैन (65) खेती करते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकल कर पैदल खेतों की तरफ जा रहे थे।
गांव की गली में सांड ने उन पर हमला कर दिया। तीन चार बार सांड ने उन्हें टक्कर मारी और उठाकर पटक दिया। सींग घुस जाने से पेट फट गया। यह देख आसपास के लोगों ने डंडे लेकर सांड़ को भगाया। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत ही गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।