फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जिलों के छात्र-छात्राओं ने दिखाए विज्ञान के मॉडल

विज्ञापन
फोटो:18- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मॉडलों के स्टाल लगाए। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में आगरा संकुल अ की विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें 13 जिलों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ किया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह ने कहा कि गगन को चूमने का हौसला सभी में होना चाहिए। मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर की प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान ने मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की मेहनत को सराहा।
निर्णायक मंडल में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कन्नौज के प्राचार्य डॉ. एसके शाक्य, राजकीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतेंद्र सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवीश सिंह, डॉ. रवि सिंह, मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र सिंह यादव ने अपनी-अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 13 जनपद के 97 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें