कन्नौज: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गयी जबकि इंस्पेक्टर व 3 वर्षीय मासूम हादसे में घायल हुए।
यह घटना कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र की है। इस हादसे में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की पत्नी रेशमा की मौके पर ही मौत हो गयी। इंस्पेक्टर तारिख खां व 3 वर्षीय मासूम परवीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दर्दनाक घटना लखनऊ से कन्नौज आते समय हुई।