कन्नौज जिले में मतगणना के दौरान नारेबाजी के दौरान भाजपा-सपा समर्थकों में झड़प के साथ पथराव शुरू हो गया। बीच-बचाव कराने पहुंचे सीआरपीएफ जवानों पर भी समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक जवान समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
मतगणना शुरू होते हुए जीटी रोड किनारे भाजपा और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्याशियों में बढ़त-घटत को लेकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने समर्थक चिढ़ाने लगे। दोपहर करीब दो बजे होते भाजपा और सपा समर्थकों के बीच पथराव शुरू हो गया।
मौके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने जब स्थिति नियंत्रित करनी चाहिए तो जवानों पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से जवान आरएन शर्मा (53) घायल हो गए। इसके बाद जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव और लाठीचार्ज में मकरंदनगर निवासी आकाश गुप्ता (28) व एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल जवान आरएन शर्मा और आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।