फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के घर डीएम ने मनाई दिवाली, परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Fri, 01 Nov 2024 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
डीएम ने मजदूरों के घर मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के धन्नापुर्वा गांव निवासी दो मजदूर पिछले साल कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए थे। शुक्रवार को डीएम व एसडीएम ने मृतकों के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिल दीवाली पर्व की शुभकामनायें दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पिछली साल कश्मीर के शोपियां में सेब के बागान में क्षेत्र के 30 मजदूर काम करने गए थे। हादसे एक दिन पहले 23 लोग वापस आ गए थे।आंतकी हमले में ठठिया थाना क्षेत्र के दन्नापुरवा निवासी राम सागर (50) और मनीष (40) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक मजदूर परिवारों की माली हालत ठीक नहीं थी। रामसागर के पास एक बीघा खेत हैं जो गांव में पत्नी व दो बेटों के साथ रह रहा था। वह बेटों को अच्छी पढ़ाई कराना चाहता था। इसी तरह मनीष भी परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। उनके पास एक बीघा खेती है और दो बिटिया व चार साल का बेटा है। बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कश्मीर में सेब भराई का काम करने गए थे। कश्मीर में आतंकी हमले में दोनों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला व एसडीएम अशोक कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी कमी को तो कोई पूरा नहीं कर सकता है लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ देने हेतु जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें