Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दरअसल, दिवाली के दिन बाइकों की भिडंत में परिवार ने इकलौते बेटे को खो दिया। वहीं, दोस्त बाल-बाल बच गया है।
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में मवैइया-तिर्वा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में मामा के घर जाते समय एक युवक की मौत हो गई। दोस्त वाल वाल बच गया। दिवाली पर इकलौते बेटा की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कस्बा तालग्राम मोहल्ला टीला निवासी बीरेंद्र राठौर का इकलौता बेटा विकास (25) अपने दोस्त के साथ कन्नौज घुखरू गांव मामा के घर बृहस्पतिवार दो बजे के करीब जा रहा था। कोतवाली तिर्वा के सौसरी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोस्त ने स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। यहां देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मां और पांच बहनों का दिपावली पर्व पर रो-रोकर हाल बेहाल था। शुक्रवार को कोतवाली तिर्वा पुलिस ने कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।