फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: आलू लदी ट्राली में पीछे से टकराई डीसीएम, दो की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Jan 2026 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति जा रही ट्रैक्टर ट्राली में सोमवार को पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक व ट्राली में बैठे किसान की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य किसान घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने घायलों के अलावा शव सौ शैया अस्पताल भिजवाए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


ग्राम जगतपुर निवासी अजय राजपूत उर्फ नीतू (35) ट्रैक्टर ट्राली में आलू लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति ले जा रहे थे। उनके साथ गांव के मुकेश सिंह (40), विजय व गुड्डू भी थे। नेशनल हाईवे पर सलेमपुर गांव स्थित शहीद कमलेश कुमारी फिलिंग स्टेशन के पास कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम की पीछे से ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक जिला सुल्तानपुर के थाना चांदा अंतर्गत ग्राम कुतराकला निवासी धर्मेंद्र (40) व ट्राली में आलू के बोरों पर बैठे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं डीसीएम से गाजियाबाद जा रहे यात्री संजय के अलावा ट्राली में बैठे गुड्डू व विजय जाटव घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों व शव सौ शैय्या भिजवाया। यहां से विजय व संजय को प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

एक घंटे तक जाम रहा नेशनल हाइवे
डीसीएम की ट्राली से भिड़ंत के बाद गाड़ी की एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चालक धर्मेंद्र उसमें फंस गया। केबिन में फंसे शव को निकालने के लिए क्रेन को बुलवा लिया गया। पौन घंटे की मशक्कत के बाद डीसीएम से शव को बाहर निकलवाया जा सका। इस बीच वाहनों व तमाशबीनों की भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क से हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


हाथ पर चढ़ा प्लास्टर कटवाने आ रहा था मुकेश
परिजनों ने बताया कि मुकेश कुछ दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था। सोमवार को मुकेश गांव के ही विजय के साथ ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर छिबरामऊ में चिकित्सक के पास प्लास्टर कटवाने आ रहा था। डीसीएम की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर आ गिरा और ट्राली में लदे आलू के बोरे उसके ऊपर आ गिरे। सिर डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश की मौत से पत्नी पूनम समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका एक पुत्र अक्षय है। वहीं, डीसीएम चालक अविवाहित था। वह जौनपुर से डीसीएम में टायरों की कतरन लादकर गाजियाबाद जा रहा था। घायल संजय धर्मेंद्र के साथ उसके घर से ही साथ निकला था। डीसीएम की केबिन में चालक के पीछे सो रहा था। जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें