फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ट्रेन से कट कर डीसीएम चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2024 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: रेलवे लाइन पार कर घर जा रहे डीसीएम चालक की हमसफर ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से कानपुर जा रही हमसफर ट्रेन से कट कर डीसीएम चालक की मौत हो गई। चालक रेलवे लाइन पार कर घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर साढे़ तीन बजे क्षेत्र के मकदूमापुर निवासी मो. इरशाद उर्फ पप्पू अपनी निजी डीसीएम चलाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

वह अपने गांव के सामने से रेलवे लाइन पार कर घर जा रहा था, तभी दिल्ली से कानपुर जा रही ट्रेन संख्या 19670 हमसफर की चपेट में आ गया और कटकर उसकी मौत हो गई। इरशाद रेलवे लाइन के पास ही घर बना कर रहता था। हादसा होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। एक बेटी की वह शादी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें