फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पटाखे से लगी आग, दस किसानों का पुआल जलकर राख

Fri, 01 Nov 2024 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: पटाखे छुटाते समय पुआल ढेर में आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुआल ढेर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम में पटाखे छुटाते समय पुआल ढेर में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब आग लग गई। जिससे गांव के दस से अधिक किसानों के पुआल ढेर जल कर राख हो गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तालग्राम क्षेत्र के तिसौली के किसानों ने गांव से बाहर पानी की टंकी के पास अपने मवेशियों के निवाले के लिए धान के पुआल के ढेर लगा दिए थे। पटाखे छुड़ाते समय समरपाल का चार ट्राली लगे धान पुआल में आग लग गई। आग की लपेट उठती देख गांव के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने गांव के दस से अधिक किसानों के पुआल ढेरों को आगोश में ले लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शशीकांत कनौजिया, सचिन, अनूप मौके पर पहुंचे। आग पर काबू न होता देख दमकल विभाग को सूचना दी। दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जब तक पुआल के ढेर जल गए। किसानों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें