कॉलेज भी जल्द कुर्क किया जाएगा
पुलिस टीमें राजस्व रिकॉर्ड, भूखंड, मकान, फ्लैट और व्यावसायिक परिसंपत्तियों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस प्रशासन नवाब सिंह के करीबियों, रिश्तेदारों और मददगारों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज भी जल्द कुर्क किया जाएगा।
बड़े प्रोजेक्ट्स या कमर्शियल जमीनों पर पैसा लगाया
इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि आगरा, मथुरा-वृंदावन और नोएडा के विकास प्राधिकरण जांच टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इन प्राधिकरणों से यह पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टर ने किन बड़े प्रोजेक्ट्स या कमर्शियल जमीनों पर पैसा लगाया है।
मथुरा-वृंदावन में कई जमीनें दिलाईं
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले से बाहर छिपाई गई संपत्तियों का ब्योरा सामने आते ही कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह पता लगा है कि ब्रज क्षेत्र में काली कमाई का कोई बड़ा हिस्सा, तो नहीं खपाया गया है। यदि वहां संपत्तियों की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो जब्तीकरण की बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बताया गया कि एक कथावाचक ने सपा सरकार में मथुरा-वृंदावन में कई जमीनें दिलाईं थीं।