फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: गोली मारकर युवक की हत्या, ईंट से कुचला सिर, क्षत-विक्षत मिला शव

Tue, 06 Sep 2022 12:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में गोली मारकर अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। हमलावरों ने ईंट से चेहरा भी कुचला है। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राम नारायण मिश्रा के खेत में 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला।

विज्ञापन


पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक के शरीर में एक गोली का जख्म मिला है। इसके अलावा पास ही खून से सनी ईंट मिली है। ईंट से युवक का चेहरा हमलावरों ने कुचल दिया है।

इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। गांव में शनिवार शाम मृतक को दो युवक और एक महिला के साथ खेतों की ओर जाते देखा गया था। इससे पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात कही है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि प्रेम-पसंग के चलते हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें