छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू (भानू गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासनों के बाद भी किसानों को खाद व बीज की किल्लत से जूझना पड़ता है। शीघ्र ही प्रदेश के हर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों को बिजली मुफ्त देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी पहल शुरू नहीं की गई है। शीघ्र ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव और युवा व्यापारी सत्यम गुप्ता को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले भाकियू कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता (भाटिया), रावेंद्र शर्मा, आरपी ठाकुर, विकास भदौरिया, सुशील, चिंटू राठौर, आदेश गुप्ता, कांत निकेतन, नीटू गुप्ता, हरिभान सिंह, अमन यादव, दुर्गानारायन मिश्रा, बृजभान सिसौदिया, अनिल कुमार सिंह चौहान मौजूद रहे।