एसपी को तहरीर देते भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
आंबेडकर नगर की लोक गायिका नेहा सिंह पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर एक समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेताओं ने नेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को तहरीर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक आईटी विभाग अभिषेक पांडेय की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी।
इसको लेकर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। आंबेडकरनगर के हीडी पकड़िया निवासी कवियत्री नेहा सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया व भड़काऊ पोस्ट डालकर एक-दूसरे समुदाय के लोगों के भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भारत को अपमानित करने के वीडियो व फोटोग्राफ अपलोड किए जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। समाज की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए।