लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुई। छिबरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए। नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी
अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे
वहीं, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल, राजीव सिंह गौर (पुच्ची) और मुनीश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत दो की मौत
छिबरामऊ हादसे में हताहत हुए लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें दो परिवारों के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में नगला दुर्गा (कसावा) निवासी राजू बाथम की पुत्री अंकिश (14) और भाऊलपुर निवासी राधेश्याम के पुत्र कन्हैया लाल (74) शामिल हैं।
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे दबने से इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14) शामिल हैं। ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक और कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल समेत कई बड़े नेताओं ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों को सांत्वना दी। कोतवाल कपिल दुबे के अनुसार, घायलों का उपचार कराया जा रहा है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।