विशुनगढ़ में बवाल, भीड़ ने किया थाने का घेराव
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले मे आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद विशुनगढ़ थाने से तहरीर देकर लौट रहे युवकों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ युवकों से मारपीट की थी, जिसकी बाद उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भीड़ ने छीन कर पुलिस के सुपुर्द कर दी थी। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत कई युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, सीएचसी से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विशुनगढ़ कस्बा स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले दिलीप खटिक अपने बेटे मंगलवार की शाम को रामलीला मैदान में सजे आतिशबाजी बाजार से खरीदारी के लिए गए थे। उसी दौरान उनका विवाद कुछ लोगों से हो गया। दिलीप ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि ने एक दुकान से आतिशबाजी खरीदने से रोकने के बाद उनसे अभद्रता की थी। मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर देने के बाद लौटते समय थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें घेर लिया। लाइसेंसी रिवॉल्वर की बट से उनके सिर पर प्रहार किया।