पेट्रोल डालकर लगा ली आग
पुलिस को देखकर लक्ष्य प्रताप सिंह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके छोटे भाई गौरांग सिंह को पकड़ा, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इससे आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बहुआ चौकी के पास अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हुई हालत में चौकी के अंदर घुसकर हंगामा किया।
शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है
चौकी में मौजूद होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, तब तक वह पेट और हाथ में बुरी तरह झुलस चुका था। चौकी प्रभारी अम्बरीष मिश्रा ने घायल को परिजनों के साथ पहले सीएचसी गाजीपुर भेजा, जहाँ से उसे सदर अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है, जिसका कस्बे में आतंक है। वह पुलिस और जनता पर दबाव बनाने के लिए आए दिन ब्लेड मारने या सिर फोड़ने जैसी हरकतें करता रहता है।