वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा पेश
नवाब सिंह यादव के वकील राकेश तिवारी के मुताबिक बुधवार को केस डायरी नहीं पहुंचने से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह 16 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान नवाब सिंह यादव को अदालत नहीं लाया जाएगा। उसे जिला जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा।
किशोरी परिजनों के साथ गई थी वापस
अपनी बुआ के साथ नोएडा से अपने गांव के लिए निकली किशोरी घर पहुंचने के बजाए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंच गई थी। वहां उसके साथ रविवार की रात हुई दरिंदगी के बाद से वह पुलिस की निगरानी में रह रही थी। रविवार की रात पुलिस उसे कॉलेज से लेकर गई थी।
अस्पताल से लेकर अदालत के बीच गुजरता था समय
सोमवार और मंगलवार मेडिकल जांच प्रक्रिया और अदालत में बयान होने की प्रक्रिया के दौरान वह पुलिस की देखरेख में ही रही। दिन का समय अस्पताल से लेकर अदालत के बीच गुजरता। रात को वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी के बीच गुजरती। इस बीच किसी से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। मंगलवार को जब उसके परिजन नोएडा से यहां आए और उसकी सभी जांच प्रक्रिया पूरी हो गई तो पुलिस ने उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।