फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: बस में फंसकर 40 मीटर घिसटी बग्घी, चालक और घोड़े की मौत

Sun, 20 Apr 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: बस में फंसकर बग्घी 40 मीटर तक घिसटी। हादसे में चालक और घोड़े की जान चली गई। हादसा अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर सलेमपुर में भगवती महाविद्यालय के सामने हुआ।
विज्ञापन
अजय गिहार की फाइल फोटो व रोडवेज बस में फंसी बग्घी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर सलेमपुर स्थित भगवती महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बग्घी में टक्कर मार दी। हादसे में बस में बग्घी फंस गई। चालक बस को भगाता रहा और 40 मीटर दूर तक बग्घी रोडवेज में फंसकर घिसटती रही। इस हादसे में बग्घी चालक और घोड़े की मौत हो गई। चालक रोडवेज बस को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव महरूपुर निवासी अजय गिहार (27) बग्घी चलाते थे। परिजनों ने बताया कि अजय शनिवार को छिबरामऊ में एक शादी समारोह में बुकिंग पर बग्घी लेकर गए थे। उनके साथ जहानगंज के बहोरा निवासी छुन्नीलाल (45) भी थे। शादी के बाद देर रात दोनों बग्घी से घर जा रहे थे। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर गांव सलेमपुर के भगवती महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रही उन्नाव डिपो की रोडवेज बस ने बग्घी में टक्कर मार दी। हादसे में बग्घी रोडवेज में फंस गई। चालक ने बस नहीं रोकी और बग्घी 40 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बग्घी चालक अजय और घोड़े की मौत हो गई, जबकि छुन्नीलाल घायल हो गए।

रोडवेज बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चालक रोडवेज बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि अजय के परिवार में पत्नी अंजलि, दो बेटे ऋतिक (07) व कल्लू (05) और दो बेटियां आयशा (08) व परागी (03) हैं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें