फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कोहरे से बचने को रोकी गाड़ी, डीजल चोरों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 19 Dec 2025 10:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर सिकंदरपुर के पास डीजल चोरों ने ड्राइवर को गोली मार दी।घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बिहार के जिला गया निवासी मोहम्मद अजीयुद्दीन अपने साथी वाहिद आलम के साथ मगध झारखंड कालोनी से कोयला लेकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को घने कोहरे के कारण कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर सिकंदरपुर के पास फ्लाईओवर के पहले ट्रक को रोक लिया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि सुबह 4 बजे एक बंदूक पकड़े व्यक्ति ने खिड़की खटखटाई। जब खिड़की नहीं खोली तो उसने दूसरी तरफ रॉड से डीजल टैंक का लॉक तोड़ दिया। लॉक तोड़ने पर उसे पकड़ने के लिए वह खिड़की खोलकर नीचे उतरा तो वह भागा। जब वह पीछे दौड़ा तो चोर ने उसे गोली मार दी। तीन लोग कार में सवार होकर छिबरामऊ की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें