फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: टोल प्लाजा पर कार सवार से गाली गलौज, विरोध करने पर की मारपीट

Sat, 24 Feb 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में हाईवे के टोल प्लाजा पर कार सवार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
मारपीट करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के टोल प्लाजा पर मारपीट हुई। इसका वहां पर मौजूद युवक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मी वाहन चालकों से अभद्रता करते हुए और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जेवा में टोल प्लाजा बना है। वायरल वीडियो टोल प्लाजा के कर्मी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार सवार से कर्मी गाली गलौज कर रहा है और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद टोल प्लाजा कर्मी ने कार सवार को आगे जाकर रोका और दोबारा मारपीट की। आसपास गांव के ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मी आए दिन वाहन चालकों के विवाद और गालीगलौज करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। टोल प्लाजा कर्मियों की दबंगई से आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भी परेशान हैं। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन पर भी विवाद
टोल पर विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर इस तरह की घटना सामने आती रहती है। इसी महीने तीन फरवरी को शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं से भी टोल पर विवाद हुआ था। टोलकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें