फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, अयोध्या जाते समय हुआ हादसा

Thu, 19 Feb 2026 10:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम से अयोध्या जा रही कार का टायर फटने के कारण पीली पट्टी पर खड़ी हो गई। चालक कार से उतरकर कर जैसे ही खड़े हुए कि पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। शव मेडिकल कॉलेज में रखा दिया गया है। दिल्ली पूर्वी त्रिलोकपुरी ब्लॉक निवासी अतुल गुरुग्राम से अयोध्या जा रहा थे।

विज्ञापन


साथ में जिला अयोध्या के थाना तारून अंतर्गत हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर भी थे। यूपीडा के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के अमोलर अंडर पास के ऊपर गुरुवार सुबह भोर साढ़े तीन बजे पहुंचे ही कार का टायर फट गया। चालक कार रोक कर नीचे जैसे ही उतरा तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और एटलस गश्ती दल ने  घायल चालक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें