फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच संवाद को गति देगा संवाद सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की पहल पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद को बेहतर बनाने के लिए संवाद सेतु नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह एप जनता की शिकायतों के समाधान में तेजी लाने और शासन-प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बुधवार को कन्नौज, हरदोई और गाजियाबाद के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में इस एप की तैयारी पर चर्चा की। तय किया गया कि एप के माध्यम से सांसद और विधायक सीधे जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। इसी प्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर मुख्य विकास अधिकारियों और श्रेणी-1 के अधिकारियों से जुड़ेंगे। अन्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधि एसडीएम, सीओ या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संवाद कर पाएंगे।
संवाद सेतु एप की कार्यप्रणाली इस नई व्यवस्था के तहत, प्रत्येक महीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और तत्काल प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। वहीं, अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रत्येक जिले में एक जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाता है, तो कमांड सेंटर का ऑपरेटर अगले 10 मिनट में अधिकारी से संपर्क स्थापित करवाएगा और बातचीत के बाद फीडबैक लेकर रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की उपलब्धता की होगी जानकारी कमांड सेंटर अधिकारियों की ड्यूटी, अवकाश और प्रशिक्षण की वास्तविक समय की जानकारी रखेगा। यदि संबंधित अधिकारी उपलब्ध नहीं है, तो वैकल्पिक अधिकारी का संपर्क नंबर प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा केवल कार्यालय समय के दौरान सीयूजी नंबरों पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें