फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: खराब बस को हटाने जा रही क्रेन से टकराई कार, तीन घायल

Wed, 11 Dec 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: खराब बस को हटाने जा रही क्रेन से कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अंदौआ गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई नेपाल-भारत मैत्री बस को हटाने जा रही आरजीबीईएल की क्रेन से एक अनियंत्रित कार टकराई गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंदौआ गांव के पास हुआ। ठठिया के आलमपुर गांव निवासी महावीर यादव यूपीडा की मेंटीनेंस कंपनी आरजीबीईएल का हाइड्रा (क्रेन) चलाते हैं। बुधवार सुबह सवा छह बजे के करीब 178 किलोमीटर पर खड़ी क्षतिग्रस्त भारत-नेपाल मैत्री बस को हटाने के लिए जा रहे थे। तभी हाथरस के कस्बा मुडसान निवासी सोनू (30) कार चलाकर मथुरा से लखनऊ जाते समय हाइड्रा से जा टकराए। साथ में मथुरा कृष्णा विहार निवासी कुलवीर सिंह (40), अलीगढ़ के इगलास गंगा गढ़ी निवासी राकेश (35) भी थे।

विज्ञापन


हादसे में सोनू और कुलवीर गंभीर घायल हो गए जबकि राकेश को मामूली चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमप्रकाश सिंह, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। क्षतिग्रस्त कार और हाइड्रा को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें