फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: हाईवे के किनारे मिला महिला का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Dec 2025 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर अलीगढ़ हाईवे से ग्राम निगोह जाने वाले मोड़ पर महिला का जला हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई। बुधवार को सुबह दौड़ लगाने वाले युवकों को महिला का जला शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। महिला का पूरा शरीर जल चुका है, सिर्फ पैर का हिस्सा बचा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

उसकी एक चप्पल भी मिली है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिनाख्त तथा घटना के खुलासे के लिए चार टीम गठित की गई है। जनपद तथा आसपास के जनपदों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें