फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: भाइयों ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, सिंचाई और जुताई के हिसाब को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 04 Jul 2025 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: ठठिया थाना क्षेत्र में भाइयों ने पत्नी के भाइयों के साथ मिलकर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सिंचाई और जुताई के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में खेत की सिंचाई व जुताई के हिसाब में दो हजार रुपये को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इसमें भाइयों ने अपनी पत्नी के दो भाइयों के साथ मिलकर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई के साले ने सिर में रॉड मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा भखरौली निवासी शिवप्रकाश यादव (38) का हिसाब-किताब को लेकर सुबह छोटे भाई रामकिशोर उर्फ पतन्नी व कुंवर सिंह से विवाद होने लगा। तीनों में आपस में मारपीट होने लगी। इसी समय रामकिशोर के साले जनपद कानपुर देहात के थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम लहरापुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ सोनू यादव ने शिवप्रकाश के सिर में रॉड मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहां डॉक्टरों ने शिवप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भतीजे शुभम यादव ने बताया कि खेती के हिसाब-किताब को लेकर उसके चाचा रामकिशोर उर्फ पतन्नी, कुंवर सिंह, चाचा के साले सोनू व मोनू यादव ने बड़े चाचा शिवप्रकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुभम की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें