फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: जमीन के विवाद में डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी फरार…एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Jul 2025 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर के गांव नगला सबसुख के पास खेतों में बुजुर्ग की डंडा मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ग्राम नगला सबसुख के पास खेतों पर जमीन के विवाद में बुजुर्ग की डंडा मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पर एसपी देहात, सीओ भरथना और कोतवाली पुलिस ने जांच की है। एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश करने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

बालभ्यासी (70) निवासी नगला खड़ेराव मजरा की सबखुख गांव में पट्टे की जमीन थी। इस पर वह कई वर्षों से खेती करता आ रहा था। आरोप है कि सबसुख नगला निवासी एक व्यक्ति से उनके खेत में मेड़ डालकर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग किसान अपने खेत पर आकर मेड़ तोड़ रहे थे। 

विज्ञापन

आरोपी की तलाश शुरू
इस दौरान दूसरे पक्ष में उन्हें रोकते हुए धक्का देकर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र शिव वीर ने डंडा मारकर पिता को मार देने का नगला सबसुख निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें