फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से था कमजोर, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 12:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम में दो दिन से लापता मानसिक रूप से कमजोर नन्हे उर्फ नौशाद (50) का शव नगर पंचायत के नाले में मिला। प्रथम दृष्टया नाले में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में बड़ा बस स्टाप छिबरामऊ के पास नगर पंचायत के नाले में दो दिन गायब युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप कमजोर था। नाले में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे शव की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की पहचान कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नन्हे उर्फ नौशाद (50) पुत्र जब्बार के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के छोटे भाई बदरुल, कमरुल, शमशुल ने बताया कि मृतक तीन भाईयों से बड़े थे, शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन





शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया

गुरुवार को शाम घर से निकाल थे। मानसिक रूप से कमजोर थे और इधर-उधर मांगते खाते रहते थे। माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। लेकिन पीएम की कार्रवाई के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें