कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में बड़ा बस स्टाप छिबरामऊ के पास नगर पंचायत के नाले में दो दिन गायब युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप कमजोर था। नाले में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
शनिवार सुबह करीब दस बजे शव की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की पहचान कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नन्हे उर्फ नौशाद (50) पुत्र जब्बार के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के छोटे भाई बदरुल, कमरुल, शमशुल ने बताया कि मृतक तीन भाईयों से बड़े थे, शादी नहीं हुई थी।