फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बैंक की महिला अधिकारी का शव फंदे पर लटकता मिला, साथी कर्मी पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 18 Feb 2024 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में बैंक की महिला अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सोनिया खन्ना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक की महिला सहायक प्रबंधक का शव कमरे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सहायक प्रबंधक के पिता ने बैंक के ही एक कर्मी पर पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरौल के खाड़ामऊ निवासी सोनिया खन्ना (26) शहर में मकरंदनगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक थीं। पिता ने बताया कि पुत्री पुलिस लाइन मोड़ पर मोहल्ला काजीटोला में अब्दुल जब्बार के मकान में किराये पर रहती थी। शनिवार देर रात मकान मालिक ने फोन कर बताया कि पुत्री का शव फंदे पर लटकता मिला है। सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुत्री ने छह माह पहले बैंक में लॉ ऑफिसर प्रांशुल वर्मा से शादी की बात कर रखी थी, जो परिवार को भी मंजूर थी।

विज्ञापन

बाद में पता चला कि प्रांशुल अक्सर पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। पुत्री ने प्रांशुल की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें