फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक का शव मिला, पुलिस ने हत्या की आशंका से किया इनकार, जांच शुरू

Sun, 05 Oct 2025 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार किया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 179.500 पर रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पीआरवी के धीरेंद्र और आदेश दुबे मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने भी पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक रूप से युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला नहीं मान रही है। युवक की जेब से तीन सौ रुपये नकद और दमा की दवाएं मिली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या कोई अन्य घटना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें