फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 12:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के कबीरपुर गांव के बाहर में सोमवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से किशोर का शव लटका मिला। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाते हुए रस्सी के फंदे से लटके हुए शव को नीचे उतरवाया। कबीरपुर गांव निवासी जाफर खान का पुत्र शाहरुख खान (16) रविवार को कन्नौज से मुंबई जाने के लिए निकला था। बताया गया कि ट्रेन छूट जाने के कारण वह वापस घर लौट आया था।

विज्ञापन


इसके बाद वह रात में घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह गांव के बाहर जैकी के खेत में जामुन के पेड़ पर उसका शव लटका मिला।जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शाहरुख पांच भाइयों और तीन बहनों सहित आठ भाई-बहनों में उम्र के क्रम में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता और एक भाई वर्तमान में मुंबई में रहकर निजी नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थनापत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें