फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी कनपटी पर गोली, छात्रा की मौके पर ही मौत, युवक गंभीर

Sun, 29 Dec 2024 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से चार किलोमीटर दूर लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दोपहर में प्रेमी और प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




विकास खंड के ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) निगोह रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके साथ में ही विशुनगढ़ रोड निवासी पायल शाक्य (17) भी पढ़ती है। रविवार को आकाश पल्सर बाइक से लक्षीराम नगला रोड पर पहुंचा था। यहीं पर उसने पायल को मिलने के लिए बुला लिया। लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 200 मीटर अंदर कमरुद्दीन के खेत के पास बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आकाश ने तमंचे से पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली उसने खुद की कनपटी पर मार ली। घायल आकाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी अमित आनंद व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

नलकूप पर खड़ी कर दी थी साइकिल व बाइक
आकाश व पारुल ने बाइक व साइकिल को लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर पिंकू पांडेय के नलकूप के सामने खड़ी कर दी। बातचीत करते हुए दोनों यहां से 150 मीटर दूर सुनसान जगह पर पहुंचे थे। आकाश ने पारुल को गोली मारी। पेड़ होने के कारण आसपास के लोग देख नहीं सके। गोली चलने की आवाज पर पहुंचे किसानों को पारुल मृत एवं आकाश छटपटाते हुए मिला था। लोग ऑनर किलिंग का भी अंदेशा व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें