फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: बाइक व ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 27 Oct 2022 09:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बुधवार देर रात शहर के तिर्वा क्रॉसिंग के पास जीटी रोड पर बाइक और सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार की मौत हो गई। सदर कोतवाली के सारो तोप गांव निवासी जमील बुधवार रात करीब 10 बजे ऑटो से सवारियां लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान टेंट कारोबारी शहर के सरायमीरा नई निवासी पीयूष गुप्ता बाइक से घर जा रहे थे। तभी तिर्वा क्रॉसिंग पर बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक जमील और बाइक से सवार पीयूष गुप्ता की मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो सवार टीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें