फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत और 10 घायल, रामलला के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

Sat, 04 May 2024 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गया।  
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे की यलो लाइन पर खड़ी कार में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को अस्पताल भेजा। कार सवार अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी चालक बलवंत पुत्र बदन सिंह कार किराये पर सवारियां लेकर ग्वालियर से अयोध्या दर्शन कराने जा रहा था। कार में कर्नाटक के अरुण कोहल्लापुरी (68) और शोमा पत्नी अरविंद के साथ परिवार के 10 लोग और सवार थे, जो अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय थाना तालग्राम गोवा गांव के पास चालक ने यलो लाइन पर कार खड़ी कर दी। सभी लोग आराम करने लगे। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए।  चालक ट्रक समेत भाग जाने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने अरुण और शोभा को मृत घोषित कर दिया
सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और चौकी प्रभारी राममनोज द्विवेदी, सचिन, अंकुश मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां अरुण और शोभा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें