फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: टायर फटने से डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग…लाखों का नुकसान, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 01 Mar 2025 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: थाना तालग्राम के भीकमपुर सानी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ट्रक टायर फटने की वजह से डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में टायल्स और कपड़े की गांठें लाद का जा रहे ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक डिवाइडर से जा टकराया, जिससे ट्रक में आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हो गया, जिसमें चालक ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन

राजस्थान मायगाजी निवासी चालक रमेश ट्रक पर टायल्स और कपड़े की गांठें लाद कर नेपाल काठमांडू जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के भीकमपुर गांव के पास शनिवार शाम चार बजे के करीब पहुंचते ही ट्रक का अगला टायर फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और आग लग गई। चालक ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर और फायर ब्रिगेड मंगाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें