Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस प फायर टीम ने रेस्क्यू किया।
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर मंगलवार की सुबह गिट्टी से लोड डंपर सामने से आ रहे ट्रक का कट लगने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। डंपर के केबिन में चालक घंटो फंसा रहा। सूचना पर आई पुलिस और फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। चालक के दोनों पैरों पर चोट अधिक है। जनपद पीलीभीत के गांव सबईपुर निवासी डंपर चालक गुरपेंद्र सिंह (24) कबरई से गिट्टी लोड करके कानपुर जा रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर चंदौखी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने डंपर में कट मार दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर
इससे लोड डंपर अनियंत्रित होकर यूकेलेप्टिस पेड़ से टकरा गया, जिससे केबिन के अंदर चालक फंस गया। हादसे के बाद मौके पर आई कुछेछा पुलिस और फायर टीम ने मशक्कत के बाद चालक को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।