Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बस का सेल्फ सही करते समय हादसा हो गया। इसमें दो बसों के बीच में दबकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंच परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना और जाम के चलते कुंभ जाने वाली 20 बसें नहीं जा सकीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग के डिपो में दो बसों के बीच फंसकर मिस्त्री की मौत हो गई। बस का सेल्फ सही करते समय बस अचानक स्टार्ट हो जाने से मिस्त्री दूसरी बस के बीच में फंस गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रोडवेज बस स्टॉप पर जाम लगा दिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों, ठेकेदार व पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बेवर के मोहल्ला कुचलियाजनपद मैनपुरी निवासी मोनू (28) पुत्र प्रेमदास अपने भाई सोनू के साथ छिबरामऊ डिपो में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते है। मंगलवार को सुबह बस का सेल्फ सही कर रहे थे] दूसरी बस उससे चिपक कर खड़ी थी। अचानक बस स्टार्ट हो गई, मोनू नीचे से ही ब्रेक लगाने लगा, लेकिन ब्रेक नहीं लगा। इससे वह उसके बीच में आकर दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। एआरएम सुभाष चंद्र, प्रभारी डिपो प्रदीप मिश्रा, इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश तिवारी, ठेकेदार अजय दीक्षित मय पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे के बाद जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोनू की पत्नी सीमा, उसके दो बच्चे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।