एक की मौत, छह गंभीर घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सुरेश (50), चंदन (40), चरण सिंह (45), सोनपाल (42), सुरेंद्र (38) और पिकअप चालक लल्ला (27) को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि धनेश अविवाहित थे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी तीन बहनें गुड्डन, शशि और चुमका हैं। पिता राजवीर अहेरिया और माता कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।