फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: आवारा कुत्तों का ‘आतंक’, बाड़े में घुसकर 40 भेड़ों को मार डाला, लाखों के नुकसान की आशंका, जांच शुरू

Wed, 08 Jul 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के बेला थाना क्षेत्र स्थित बेला बस्ती में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पशुपालक पिंटू की 82 भेड़ों में से 40 को मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र की बेला बस्ती में बुधवार देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 40 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि अन्य भेड़ें हमले के बाद बुरी तरह सहम गईं और इधर-उधर भाग गईं। घटना से पशुपालक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

पीड़ित पिंटू उर्फ श्रवण कुमार पुत्र गंगा राम निवासी बेला बस्ती ने बताया कि उनके पास कुल 82 भेड़ें थीं। रोज की तरह सभी भेड़ों को सुरक्षित बाड़े में रखा गया था। देर रात अचानक भेड़ों के तेज शोर और भगदड़ की आवाज सुनाई दी। जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे] तो देखा कि आवारा कुत्तों का झुंड भेड़ों पर हमला कर चुका था।

http://



किसी तरह कुत्तों को भगाया गया

कई भेड़ें मौके पर ही मृत पड़ी थीं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल थीं। कुत्तों को किसी तरह भगाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी तुरंत बेला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों और पीड़ित पशुपालक से घटना के संबंध में पूछताछ भी की।

पशुपालक को दिलाई जाएगी आर्थिक राहत
प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से पहुंचे लेखपाल रोहित यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नियमानुसार रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि शासन की ओर से मिलने वाली सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित पशुपालक को आर्थिक राहत दिलाई जा सके।

आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान हो
ग्रामीणों का कहना है कि बेला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात के समय कुत्तों के झुंड गांव की गलियों और खेतों में घूमते रहते हैं, जिससे पशुपालकों के साथ-साथ आम लोगों में भी भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी पशुपालक को इस तरह की भारी क्षति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

40 भेड़ों की मौत से गहरा आर्थिक संकट
इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुपालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में एक ही रात में 40 भेड़ों की मौत ने परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें