Kannauj News: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे में 10 बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कन्नौज जिले में गुरुवार सुबह कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर जसौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में सवार 10 बच्चे घायल हो गए और कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कार चालक को झपकी आने के कारण हादसा हो गया। मौके पर एडीशनल एसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंच गए। तीन बच्चों को कानपुर रेफर किया गया है। स्कूल वैन ऋतुकला गांव के प्राइवेट स्कूल की है। कार सवार लोग हरियाणा से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।
सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हल्की चोटें आईं हैं
चालक को लगातार ड्राइव करने के कारण झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हो गया। एसपी विनोद कुमार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हल्की चोटें आईं हैं। हादसे की जानकारी पाते ही कई अभिभावक भी जिला अस्पताल पहुंच गए।