फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Sun, 28 Jan 2024 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: रविवार की सुबह तिर्वा के करीब 186 किलोमीटर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें डिवाइडर के पास खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  रविवार की सुबह यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पुलिया नंबर 186 पर हुआ।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक ट्रक डिवाइडर के पास खड़ा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग दिल्ली से बिहार के मधेपुरा जा रहे थे।
कार सवार अभिषेक (21) पुत्र दीप कुमार, पीयूष कुमार चौरसिया (22) पुत्र मनोज कुमार निवासी स्टेशन चौक वार्ड नंबर 21 मधेपुरा के रहने वाले दोनों व्यक्ति दिल्ली से बिहार जा रहे थे। सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा और सहायक सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना घर वालों को दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें