फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: टायर फटने से एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, एक की मौत और 10 घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 30 Mar 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj  News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बेकाबू हुई स्लीपर बस पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई और 10 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
हादसे की जाानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बस सवार एक की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

शनिवार की रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महेंदीपुर बालाजी के दर्शन करके सिद्धार्थ नगर वापस जा रही बस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के सिकरोरी गांव के पास पहुंची तों बस का टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकार पलट गई।

10 गंभीर घायलों का उपचार शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां हादसे में घायल डॉक्टरों ने सिद्धार्थ नगर निवासी महेंद्र सिंह (54) को मृत घोषित कर दिया।वहीं  हादसे में 10 सवारी गंभीर रूप से घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

विज्ञापन

अन्य सवारियों को भेज दिया गया घर
बस में 60 सवारी सवार थी। अन्य सवारियों को साधनों से घर भेज दिया गया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अन्य सवारियों को घर भेज दिया गया है। 10 घायल सवारियों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें