कानपुर। आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चार मैच हुए। पहले मैच में कनिष्क हॉस्पिटल ने अहाना हॉस्पिटल को 90 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल ने फॉर्च्यून हॉस्पिटल को 23 रन से हराया। तीसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल ने अहाना हॉस्पिटल को नौ विकेट से मात दी। चौथे मुकाबले में रीजेंसी हॉस्पिटल ने कनिष्क हॉस्पिटल को नौ विकेट से पराजित किया।
कानपुर क्लब में पहले मैच में कनिष्क हॉस्पिटल ने 14 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाए। डॉ. सौरभ ने 79 रन और अंबर ने 59 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। कुश ने दो और संजय गुप्ता ने एक विकेट लिया। अहाना हॉस्पिटल की टीम 12.2 ओवर में 121 रन ही बना सकी। दीपक ने 33 और डॉ. संजय कुमार ने 24 रन बनाए। डॉ. सौरभ ने तीन, डॉ. शांतनु और मनीष ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच डॉ. सौरभ को चुना गया।
दूसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल में 14 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। अभिनव सेंगर ने 57 व राघव ने 36 रन बनाए। ध्रुव कौल ने दो, डॉ. नवीन और निशांत ने एक-एक विकेट झटका। फॉर्च्यून हॉस्पिटल की पूरी टीम 14 ओवर में चार विकेट पर 145 रन ही बना सकी। डॉ. नवीन ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। आरके देव और मधुकर ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अभिनव सेंगर को चुना गया।
तीसरे मैच में अहाना हॉस्पिटल की पूरी टीम 10 ओवर में 80 रन पर बिखर गई। उमाशंकर ने 26 रन बनाए। अमित सिंह ने दो विकेट लिए। ट्यूलिप हॉस्पिटल ने 6.1 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीता। दक्ष ने 23 रन बनाए। डॉ. संजय ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दक्ष को चुना गया। चौथे मैच में कनिष्क हाॅस्पिटल ने 14 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बनाए। डॉ. सौरभ ने 51 रन और अंबर ने 31 रन बनाए। विनीत रस्तोगी ने एक विकेट झटका। रीजेंसी इलेवन ने 10.2 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अभिजीत सचान ने 76, हरप्रीत सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए। डॉ. शांतनु ने एक विकेट लिया।