फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लुभा रहे कान्हा के क्रिस्टल वर्क के कपड़े और डिजिटल खिलौने

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भक्ति और उल्लास का रंग गहराने लगा है। शिवाला, गोविंदनगर, सीसामऊ और नवीन मार्केट में लड्डू गोपाल के शृंगार का सामान खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपने कान्हा को सबसे सुंदर रूप में सजाकर उनके जन्मोत्सव को खास बनाने की तैयारी में जुटा है। बाजारों में रेडीमेड पोशाकों के साथ अब मनपसंद रंग, डिजाइन और नाप के अनुसार वस्त्र और मुकुट भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार लड्डू गोपाल के लिए क्रिस्टल वर्क, ग्लास, रेशम और गोटा वर्क वाले हल्के रंगों के वस्त्र खूब पसंद किए जा रहे हैं। मुकुटों में अमेरिकन डायमंड की चमक भक्तों को आकर्षित कर रही है। श्रीराधा रानी के लिए चंद्रिका मुकुट, हाथ का कमल और विशेष लहंगा-चुनरी की मांग भी बढ़ी है।

कान्हा के नन्हे संसार को सजाने के लिए बाजार में मोबाइल, टैबलेट और ब्लूटूथ शैली के डिजिटल टॉय भी आए हैं। हाथी, गाड़ी, तोता, साइकिल और चौसर जैसे खिलौनों के साथ इनकी भी खूब खरीदारी हो रही है। फूलों से सजे गुलाबी, पीले और लाल रंगों के झूले भक्तों का मन मोह रहे हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार झूले भी कस्टमाइज्ड करा रहे हैं। इत्र और शृंगार सामग्री से बाजारों में कान्हा की खुशबू और भक्ति दोनों महसूस हो रही हैं।
विज्ञापन


नवीन मार्केट के दुकानदार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार सिलिकॉन की मूर्तियां भी आई हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। इस्कॉन स्टाइल की ड्रेसेज के साथ केश, पगड़ी, मोबाइल, पर्स, ढोलक, खिलौने और झूले भी तैयार कराए जा रहे हैं।



बाजार में प्रमुख सामानों के भाव

भगवान के वस्त्र 20 से 500 रुपये, मुकुट 20 से 400 रुपये, फूलबंगला 300 से 1500 रुपये, खिलौने 50 से 1000 रुपये, लड्डू गोपाल की मूर्ति 100 से 2000 रुपये, मोरपंख छड़ी 50 से 500 रुपये, बांसुरी 40 से 300 रुपये और इत्र 50 से 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।



मुकुट व कपड़े ऑर्डर पर हो रहे तैयार

जन्माष्टमी के लिए बाजार सज गया है। क्रिस्टल वर्क, अमेरिकन डायमंड और ग्लास वर्क वाले वस्त्र नए लुक में आए हैं। भक्त अब अपनी पसंद के रंग और डिजाइन में मुकुट व कपड़े ऑर्डर पर तैयार करवा रहे हैं। - विनोद मिश्रा, महामंत्री, शिवाला व्यापार मंडल



हर साल भक्त लड्डू गोपाल के लिए कुछ नया तलाशते हैं। इस बार बाजार में दो चीजें सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें डिजिटल खिलौनों के बाद मांग के अनुसार तैयार होने वाले कपड़े सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हैं। - गोपाल अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें