हादसे में गंगा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
पिता की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इसके बाद बेटे जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।