कमल रानी की पुत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि मां के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करना है। इस मौके पर कानपुर ग्रामीण युवा मोर्चा के रविंद्र सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विधायक राहुल बच्चा, विकास सिंह भोले आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश राय ने किया।
नाराज होकर चले गए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान काफी विलंब से पहुंचे। उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला समापन भाषण दे रहे थे। कैबिनेट मंत्री के मंच पर बैठते ही संचालक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मंच से नीचे उतर आए। पार्टी कार्यकताईओं के मानमनौव्वल के बाद भी कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले गए। वहीं, इस संबंध में स्वप्निल वरुण कहना है कि कैबिनेट मंत्री के नाराज होने जैसी कोई बात नहीं थी।