फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस के लापरवाह ड्राइवर समेत चार कर्मचारी सस्पेंड

Mon, 20 Feb 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने लिया एक्शन
विज्ञापन
कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस के टुंडला के पास लाल सिग्नल को पार कर मालगाड़ी से टकराने पर रेलवे ने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार रेलवे ने बताया कि प्रथम दृष्टया इन कर्मचारियों को लापरवाह मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। रेलवे ने कालिंदी के ड्राइवर देवेंद्र स्वरूप, सहायक ड्राइवर सुमित कुमार, टुंडला के लोको इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और वीरेंद्र सिंह को निलंबित किया है। 
विज्ञापन


रविवार रात टूंडला में कालिंद्री एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित हो गया था। हादसे के बाद ट्रैक पर दौड़ने वाली सैकड़ों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं थी। प्रयागराज सहित कई ट्रेनें इटावा स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें रद्द हो गईं जबकि कई के रूट डायवर्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें