फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म, जाति के नाम पर लड़ा रही भाजपाः गुलाम नबी

Mon, 20 Feb 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को फतेहपुर (खागा) के खखरेरू में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। बांटकर वह हुकूमत पर काबिज होना चाहती है। विकास के उसके सारे वायदे खोखले हैं। जनता इनकी खोखली राजनीति को समझ चुकी है। 
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने भाजपा और बसपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, गरीब मजदूरों को गुमराह करने का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश का मुखिया ही जनता से सौतेला व्यवहार करता है, तो लोग खुश कैसे रह सकते हैं।

जाति और धर्म की बात करने वालों को रोकने के लिए ही सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। उन्होंने बसपा मुखिया के बारे में कहा कि गठबंधन में शामिल होने के लिए उन्हें भी प्रस्ताव भेजा गया था। वह नहीं आईं। इस मौके पर एसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री, चुनाव पर्यवेक्षक डा. नरेश चौधरी, राफेराना, जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, प्रत्याशी ओम, नगर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें